लखनऊ। असोम के बरपेटा जिले का रहने वाला एक व्यक्ति गोमतीनगर विस्तार इलाके में परिवार समेत झुग्गी-झोपड़ी में रहता है। गोमतीनगर विस्तार की ही पीली कॉलोनी का रहने वाला गुलाबुद्दीन, उसकी 17 साल की पुत्री को करीब एक माह से परेशान कर रहा है। 28 जुलाई को लड़की झुग्गी में अकेली थी। तभी गुलाबुद्दीन झुग्गी में घुस गया और लड़की को धमकाकर दुष्कर्म किया।
डरी सहमी लड़की ने परिवारीजनों को जानकारी नहीं दी। इस पर छह अगस्त को युवक ने दोबारा उसकी झुग्गी में घुसकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने लड़की को बुरी तरह से पीट दिया। इससे वह घायल हो गई। पीड़िता के पिता ने गोमतीनगर विस्तार थाने में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया जिसके बाद रविवार शाम पुलिस ने गुलाबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।