फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर की होली: 495 वर्षों बाद रामलला ने भव्य महल में खेली होली, देश भर से उमड़े लोग, जश्न का माहौल

Mon, 25 Mar 2024 06:37 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

Ayodhya Ram Mandir Holi Photos :  अयोध्या के राम मंदिर में 495 वर्षों बाद होली खेली गई। इस खास मौके का साक्षा बनने के लिए देश भर से लोग उमड़े। होली पर राललला का विशेष वस्त्र अर्पित किए गए। 
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
रामनगरी की होली इस बार बेहद खास रही। राम मंदिर वाली होली को लेकर अयोध्या में जबरदस्त उल्लास नजर आया। भगवान श्री रामलला ने भी 495 साल बाद भव्य महल में होली खेली। इस दौरान देश भर के लोग मंदिर पहुंचे। अयोध्या में होली की सुबह सबसे पहले मठ मंदिरों में विराजमान भगवान को अबीर गुलाल अर्पित कर होली खेलने की अनुमति मांगी गई। इसके बाद पूरी अयोध्या रंग उत्सव के उल्लास में डूब गई।

रामलला के दरबार में पुजारियों ने रामलला के ऊपर पुष्पों की वर्षा कर अपने आराध्य के साथ होली खेली। उनके राग भोग और श्रृंगार के क्रम में उन्हें अबीर गुलाल अर्पित किया गया। 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। पुजारी ने भी रामलला को होली के गीत सुनाए। वहीं राम जन्म भूमि परिसर में रामलला के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु भी होली के गीतों पर नाचते, झूमते, गाते नजर आए । इसी तरह पूरी रामनगरी में होली का उल्लास छाया रहा।
विज्ञापन

2 of 5
होली पर सजाई गई रामलला की मूर्ति। - फोटो : amar ujala
सजाई गई मूर्ति 
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला अपनी पहली होली मना रहे हैं। उनकी मोहक मूर्ति को फूलों से सजाया गया है। माथे पर गुलाल लगाया गया है। गुलाबी पोशाक पहने रामलला की मूर्ति आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दरबार पहुंचे और अपने आराध्य के दर्शन कर कृतार्थ हुए। रामलला की होली के लिए मंदिर की ओर से विशेष तैयारी की गई है।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
इसके पहले बड़ी संख्या में रामभक्त अयोध्या पहुंचे और रामलला के संग होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कई शताब्दियों के इंतजार के बाद आखिरकार रामभक्तों का सपना साकार हुआ और रामलला भव्य मंदिर में विराजे। आगामी रामनवमी पर भी अयोध्या में भव्य आयोजन की तैयारी चल रही है। आयोजन में देश भर से लाखों भक्त अयोध्या पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें