फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव रेप पीड़िता को जिंदा जलाने की घटना पर प्रियंका गांधी बोलीं- झूठा प्रचार न करे योगी सरकार

Thu, 05 Dec 2019 04:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्नाव में एक रेप पीड़िता को जिंदा जला देने की घटना को लेकर प्रदेश की योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अभी कल (बुधवार) ही देश के गृहमंत्री अमित शाह व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ-साफ झूठ बोला कि यूपी की कानून-व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। प्रदेश में सब अच्छा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्हें झूठे प्रचार से बाहर निकलना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने एक अन्य ट्वीट में दुष्कर्म पीड़िता का स्वास्थ्य बेहतर होने की कामना की है। बता दें कि दुष्कर्म पीड़िता का इलाज लखनऊ के सिविल अस्पताल में किया जा रहा है और शाम साढ़े छह बजे तक उसे दिल्ली ले जाने की तैयारी है। जिसके लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने का निर्देश दिया जा चुका है।
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यूपी में जंगलराज है। सरकार को महिलाओं की सुरक्षा की परवाह ही नहीं है।

लल्लू ने कहा कि हमारा प्रतिनिधि मंडल उन्नाव जाएगा और पीड़िता के लिए सड़क से संसद तक की लड़ाई लड़ेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें