एलडीए ने 15 योजनाओं के मौजूदा आवंटियों को कीमतों में कटौती कर बड़ी राहत दी है। फ्लैटों के दाम में 6.01 लाख रुपये तक की कमी जीएसटी में इनपुट क्रेडिट का लाभ दिया जा रहा है। रजिस्ट्री कराने के समय पूर्व में फ्लैट खरीद चुके आवंटियों को यह लाभ समायोजित कर प्राधिकरण देगा।
करीब 3519 फ्लैटों पर आवंटियों को फायदा मिलेगा। वीसी प्रभु एन सिंह के निर्देश पर वित्त विभाग ने इनपुट क्रेडिट का आकलन किया है। अब वित्त नियंत्रक राजीव कुमार सिंह ने प्रति फ्लैट कीमत में कटौती के प्रस्ताव का आदेश जारी कर दिया है।
प्रमुख रूप से इनपुट क्रेडिट का लाभ शारदानगर योजना, कानपुर रोड योजना, जानकीपुरम योजना में बनाए अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदने वालों को मिलना है। न्यूनतम कटौती पूर्वा अपार्टमेंट के 1बीएचके टाइप-2 फ्लैटों में 16,900 रुपये है।
वहीं, अधिकतम कटौती जनेश्वर एंक्लेव के 3बीएचके प्लस सर्वेंट फ्लैटों की कीमतों में 6.01 लाख रुपये की हुई है। औसत रूप से दो से तीन लाख रुपये प्रति फ्लैट कमी जीएसटी के इनपुट क्रेडिट से मिल रही है।
एक जुलाई से नहीं देना होगा जीएसटी
डेमो
वित्त नियंत्रक का कहना है कि 30 जून तक आवंटन कराने वाले आवंटियों को इस आदेश का लाभ मिलेगा। वहीं, एक जुलाई 2018 से इन योजनाओं में बाकी फ्लैटों की बुकिंग कराने पर जीएसटी नहीं देना होगा। इसकी वजह यह है कि इनके निर्माण पूरे हो रहे हैं।
साथ ही इनपुट क्रेडिट का लाभ भी नहीं दिया जाएगा। इसके बाद भी इनपुट क्रेडिट से अधिक जीएसटी की दर होने से आवंटियों को कम कीमत ही प्रति फ्लैट देनी होगी। ऐसे में एक जुलाई के बाद भी फ्लैट बुक कराने पर आवंटी फायदे में रहेंगे।
निर्माण के समय एलडीए को अलग-अलग कच्चे माल में अलग-अलग दर से जीएसटी चुकाना होता है। इसका आकलन काम पूरा होने के बाद निर्माण करने वाली कार्यदायी इकाई कर एलडीए को देती है। अधिकांश समय जमा जीएसटी देयता से अधिक होता है।
इसका इनपुट क्रेडिट यानी वापसी सरकार से एलडीए लेता है। इस इनपुट क्रेडिट को आवंटियों को लाभ के रूप में लौटाना होता है। इसकी वजह यह है कि एलडीए इस जमा जीएसटी को लागत खर्च मानकर प्रति फ्लैट कीमत मानकर आवंटियों से जमा कराता है।
यहां देखें- योजना व कीमत
flat
योजना टाइप प्रस्तावित कमी, प्रति फ्लैट (रुपये)
रश्मिखंड, शारदानगर योजना 2 बीएचके 2.70 लाख
3 बीएचके 3.37 लाख
1 बीएचके 2.13 लाख
रतनखंड, शारदानगर योजना 2 बीएचके 3.54 लाख
3 बीएचके 4.81 लाख
सोपान-2, प्रियदर्शिनी योजना 2 बीएचके 2.53 लाख
पूर्वा, कानपुर रोड योजना 1 बीएचके-ए 0.19 लाख
1बीएचके-बी 0.17 लाख
1 बीएचके 0.18 लाख
फाल्गुनी, कानपुर रोड योजना 2बीएचके 0.35 लाख
श्रवण, कानपुर रोड योजना 3बीएचके 0.44 लाख
मृगशिरा, कानपुर रोड योजना 2बीएचके 0.74 लाख
अश्लेषा, कानपुर रोड योजना 3बीएचके 1.88 लाख
2बीएचके-बी 1.48 लाख
2बीएचके-सी 1.56 लाख
देखें- योजना व कीमत
डेमो
योजना टाइप प्रस्तावित कमी, प्रति फ्लैट (रुपये)
मेेघा, कानपुर रोड योजना 3 बीएचके 2.57 लाख
2 बीएचके-जी 1.83 लाख
2 बीएचके-सी 2.12 लाख
भरणी, कानपुर रोड योजना 3 बीएचके 2.63 लाख
2 बीएचके-ई 2.42 लाख
2 बीएचके-सी 2.17 लाख
दीपशिखा, कानपुर रोड योजना 3 बीएचके 4.85 लाख
2 बीएचके 3.91 लाख
1 बीएचके 2.94 लाख
3 बीएचके-डी 4.65 लाख
सरगम, जानकीपुरम योजना 4 बीएचके 0.40 लाख
3 बीएचके 0.34 लाख
2 बीएचके 0.24 लाख
2बीएचके स्टडी 0.27 लाख
स्मृति, जानकीपुरम योजना 3 बीएचके 1.93 लाख
2 बीएचके 1.70 लाख
1 बीएचके 0.96 लाख
सृष्टि, जानकीपुरम योजना 3 बीएचके 0.72 लाख
2 बीएचके 0.61 लाख
1 बीएचके 0.36 लाख
आदेश कर दिया गया जारी
डेमो
योजना टाइप प्रस्तावित कमी, प्रति फ्लैट (रुपये)
जनेश्वर एंक्लेव, जानकीपुरम योजना 3 बीएचके 5.34 लाख
3 बीएचके सर्वेंट 6.01 लाख
3 बीएचके -टैरेस 3.34 लाख
3 बीएचके सर्वेंट टैरेस 6.01 लाख
2 बीएचके एमआईजी 4.41 लाख
2 बीएचके टैरेस 4.41 लाख
2बीएचके स्टडी सर्वेंट 5.55 लाख
2बीएचके एलआईजी 2.12 लाख
1बीएचके 2.16 लाख
जीएसटी के इनपुट क्रेडिट का लाभ हम आवंटियों को दे रहे हैं। वीसी के निर्देश पर इसके लिए आदेश भी कर दिया गया है। सभी संपत्ति अधिकारी और डिप्टी कॉस्ट एकाउंटेंट इसे रजिस्ट्री के समय सुनिश्चित कराएंगे। - राजीव कुमार सिंह, वित्त नियंत्रक, एलडीए