फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में अब प्रीपेड मीटर से मिलेगा बिजली कनेक्शन

Tue, 28 Jul 2015 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में प्रीपेड मीटर से बिजली कनेक्शन लेने वालों के लिए इंतजार की घड़िया खत्म हो गई हैं। मंगलवार से फरवरी में रजिस्ट्रेशन कराने वाले आवेदकों को प्रीपेड मीटर से बिजली कनेक्शन देने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक मीटर का प्रीपेड मीटर में कनवर्जन करने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। कनवर्जन की प्रक्रिया बहुत ही साधारण होगी, इससे आए दिन बिल संशोधन कराने की मुसीबत से पीछा भी छूट जाएगा।

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शमीम अहमद के मुताबिक, लेसा के सभी एक्सईएन (अधिशासी अभियंता) को निर्देशित किया गया कि मंगलवार से उपभोक्ताओं को प्रीपेड बिजली मीटर से कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू करें। इससे झुग्गी-झोपड़ी,फुटपाथ की अस्थायी दुकानें एवं किराएदार के घर रोशन हो सके।
विज्ञापन


प्रबंध निदेशक के मुताबिक प्रीपेड मीटर कनेक्शन से बिजली चोरी का सिलसिला थमेगा और राजस्व की बढ़ोतरी होगी। इलेक्ट्रानिक्स मीटर का प्रीपेड मीटर में कनवर्जन कराने के लिए उपभोक्ता का मीटर लागत, प्रोसेसिंग शुल्क ही चुकाना पड़ेगा।

प्रीपेड बिजली कनेक्‍शन के लिए होंगी से औपचारिकता

आवेदक को 4 किलोवाट का घरेलू कनेक्शन का जूनियर इंजीनियर,5 से 10 किलोवाट घरेलू एवं वाणिज्यिक कनेक्शन का उपखंड अधिकारी (एसडीओ) और इससे 24 किलोवाट तक घरेलू एवं वाणिज्यिक कनेक्शन लेने के लिए एक्सईएन कार्यालय में आवेदन की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी,लेकिन प्रीपेड मीटर का सिक्योर मीटर कंपनी स्थापित करेगी।

आवेदक को फार्म के साथ में पहचान पत्र का प्रमाण पेश करना पड़ेगा। बिना पहचान पत्र के प्रीपेड मीटर से बिजली कनेक्शन का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र,बैंक पास बुक, आधार कार्ड,पासपोर्ट,ड्राइविंग लाइसेंस,राज्य एवं केंद्र सरकार के विभाग में कार्यरत कर्मियों के परिचय पत्र एवं राशन कार्ड मान्य होंगे।
विज्ञापन

12 किश्त में प्रीपेड मीटर

कानपुर रोड के एक्सईएन आशु कालिया के मुताबिक आवेदकों को प्रीपेड मीटर 12 किस्त में मिलेगा। 6000 रुपये का सिंगिल फेज का मीटर 500 रुपये एवं 12 हजार रुपये का थ्री फेज प्रीपेड मीटर 1000 रुपये में मिलेगा। उन्होंने बताया कि आवेदक को रजिस्ट्रेशन के वक्त प्रीपेड मीटर की पहली किस्त, प्रोसेसिंग फीस, सिस्टम लोडिंग चार्ज एवं सर्विस लाइन चार्ज जमा करना पड़ेगा।

हेल्पलाइन की मिलेगी सुविधा
आवेदकों को एक्सपर्ट टीम ट्रेनिंग के दौरान यह बताएगी कि किस उपकरण को कितने देर चालू रखने पर कितनी बिजली खर्च होगी।ऐसे उपकरण की विद्युत लोड क्षमता बताएंगे। वहीं बिजली बचत के साथ ही किसी भी दिक्कत होने पर हेल्पलाइन पर कॉल कर सके इसके लिए मोबाइल नंबर दिया जाएगा। हेल्पलाइन पर कॉल आने पर टीम जल्दी पहुंचेगी।

बिलिंग केंद्र पर बिकेंगे कूपन
लेसा ने प्रीपेड मीटर कनेक्शन देने के लिए हुसैनगंज स्थित कॉल सेंटर के सामने विधान सभा उपकेंद्र पर कार्यालय बनाया है। आवेदकों के रजिस्ट्रेशन तो एक्सईएन करेंगे पर कनेक्शन सिक्योर कंपनी देगी। वहीं आवेदकों की सुविधा के लिए प्रीपेड मीटर के रिचार्ज कूपन को सभी 55 ऑनलाइन बिलिंग केंद्र पर बेचा जाएगा। इससे आवेदक खुद के करीबी बिलिंग केंद्र से रिचार्ज कूपन खरीद सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें