फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कानपुर की हीराबाई ने मुझे देह व्यापार के धंधे में उतारा’

Tue, 28 Jul 2015 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के कल्याणपुर में सेक्स रैकेट चलने का खुलासा हुआ है। दो युवकों के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ी गई किशोरी ने न्याय पीठ बाल कल्याण समिति को दिए बयानों में सेक्स रैकेट चलने की पोल खोल दी।
विज्ञापन


अपने आपको 16-17 साल की बताने वाली मुंबई में बार डांसर रही इस किशोरी के दो बच्चे भी हैं। बाल कल्याण समिति ने सीओ कैंट को रैकेट चलाने वाली सरगना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है।

गंगाघाट पुलिस चौकी पुलिस ने रविवार को एक कार में दो युवकों के साथ एक किशोरी को संदिग्ध हालत में देखा। बाद में पुलिस ने युवकों के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


चाइल्ड लाइन के डायरेक्टर कमलकांत और काउंसलर धर्मेंद्र ओझा ने किशोरी को सोमवार को न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। किशोरी ने बयान दिया कि मुंबई से लौटने के बाद बगिया क्रासिंग कल्याणपुर की हीरा बाई ने उसे देह व्यापार के धंधे में उतारा था।
विज्ञापन

जानें क‌ितने में तय होता था सौदा

वह ग्राहकों से ढाई हजार रुपये लेती और उसे 1500 रुपये देती रही। कर्ज चुकाने के लिए वह यह काम करने लगी थी। यहां पर वह दोबारा गर्भवती हुई। उसके डेढ़ साल का बेटा और तीन माह की बेटी है।

पीठ अध्यक्ष मधु त्रिपाठी, सदस्य गिरीश अवस्थी, सुरेश चंद्र वर्मा, अनीता तिवारी और पूनम मिश्र ने किशोरी को सेल्टर हाउस भेजते हुए सीओ कैंट को पत्र लिखकर हीरा बाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा है। न्याय पीठ ने किशोरी की उम्र जानने के लिए मेडिकल कराने का भी आदेश दिया है।

न्यायपीठ के आदेश का अनुपालन कराया जा रहा है। हीराबाई के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। हीराबाई की गिरफ्तारी करते हुए रैकेट में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाही होगी।
-सुशील घुले, सीओ कैंट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें