फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा के लिए 16 जनवरी से शुरू हो जाएगी पूजा विधि, महासचिव चंपत राय ने दी जानकारी

Mon, 15 Jan 2024 04:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

 Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha : श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूजा विधि का प्रारंभ 16 जनवरी से हो जाएगा।
विज्ञापन
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को कहा कि राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 16 जनवरी अर्थात मंगलवार से पूजा विधि प्रारंभ हो जाएगी। जो कि 21 जनवरी तक चलेगी।
विज्ञापन


चंपत राय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के समय गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत, श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गर्भगृह में मौजूद रहेंगे।



उन्होंंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसमें खिलाड़ी, लेखक, वैज्ञानिक सहित अलग-अलग विधाओं के प्रतिष्ठित लोगों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें