लखनऊ के बेसिक शिक्षा निदेशालय के सामने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को वहां से हटा दिया गया है। प्रशासन ने कहा है कि सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद आ सकते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजधानी लखनऊ में बेसिक शिक्षा निदेशालय के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को धरनास्थल से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए की गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सिपाही भर्ती परीक्षा होने के कारण लखनऊ में हजारों की संख्या में परीक्षार्थी आए हुए हैं जिसके लिए कुल 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। एक परीक्षा केंद्र धरनास्थल के पास ही होने के कारण अभ्यर्थियों को यहां से ईको गार्डेन भेज दिया गया है।