फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण: श्रमिकों की कमी ने बढ़ाई ट्रस्ट की चिंता, दिसंबर तक मंदिर निर्माण पूरा करने का है लक्ष्य

Fri, 23 Aug 2024 01:35 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ने कहा कि हमारे पास श्रमिकों की संख्या कम है जो कि चिंता की बात है। हमारे पास मंदिर निर्माण पूरा करने के लिए सिर्फ पांच महीने का ही समय बचा है।
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक में अयोध्या पहुंचे समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि कल जो बैठक हुई उसमें एक स्थिति स्पष्ट हु कि हमारे पास श्रमिकों की संख्या और उत्पादकता कम है। यह हमारे लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन


मिश्र ने कहा कि हमारा लक्ष्य दिसंबर 2024 तक मंदिर निर्माण को पूरा करने का है। इसमें अब केवल चार से पांच महीने ही बचे हैं। इतने ही समय में हमें मंदिर का निर्माण करना है। प्रथम तल में हम लगभग 90 फीसदी काम कर चुके हैं लेकिन दूसरा तल और शिखर यह दोनों महत्वपूर्ण कार्य हमें अभी करना बाकी है। इसके साथ सबसे महत्वपूर्ण यह है कि दूसरे तल पर जो गर्भगृह होगा, उसका किस प्रकार इस्तेमाल किया जाए, इस पर चर्चा की गई। भूतल के गर्भगृह में हमारे रामलला हैं।

ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती परीक्षा: यूपी डीजीपी ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, बोले- एसटीएफ, इंटेलीजेंस समेत सभी एजेंसियां तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती परीक्षा: पेपर लीक की अफवाह पर सपा नेता समेत कई पर एफआईआर दर्ज, रुपये के लिए यूपीआई आईडी भेजने वालों पर भी शिकंजा


दूसरे तल के गर्भगृह में किस महत्व, किस लक्ष्य, किस संदेश के साथ चीजें वहां की जाएं, यह विचारणीय है। अभी इस पर विचार चल रहा है।कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है लेकिन यह प्रयास अवश्य होगा कि दूसरे तल के गर्भगृह में भी भगवान राम से संबंधित जैसे विभिन्न प्रदेशों की भाषाओं में रामायण और श्रीरामचरित मानस लिखा जाए और जो अन्य प्रदेशों के रामचरितमानस की सबसे पुरानी प्रति हो उसे वहां रखा जाए। जिससे लोग अपनी भाषा में उसे पढ़ सकें लेकिन यह अनेक प्रस्ताव में से एक है। इसके साथ एक प्रस्ताव और है कि वहां पर प्रभु श्रीराम का चरण बनाया जाए। इन सभी के बारे में अभी सोचा जा रहा है और अंत में इन सभी पर निर्णय लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें