फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये पुलिस मिलाती है प्रेमी-प्रेमिकाओं को, आपने सुना ये मामला?

Fri, 05 Jun 2015 01:26 PM IST
अतुल अवस्थी,मनीष जायसवाल/बहराइच/उर्रा, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बारात आई न बजी शहनाई। मेहंदी लगी न सेहरा सजा और एक-दूजे के हो गए युगल। जी हां, बुधवार देर शाम ये नजारा मोतीपुर थाने के मंदिर में दिखा, जहां पुलिस ने एक युवती को न्याय दिलाते हुए उसकी शादी प्रेमी से करवा दी, जो किसी और लड़की से शादी करने जा रहा था।
विज्ञापन


मोतीपुर थानाध्यक्ष ने लड़के को समझाकर उसे शादी के लिए मनाया। यहीं नहीं, एसओ ने दूसरी युवती का विवाह भी युवक के छोटे भाई से तय कर दिया है। निर्धारित तिथि के अनुसार आज उसके दरवाजे भी बारात जाएगी।

मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उर्रा गांव निवासी आकेश मौर्या पुत्र रामकुमार उर्फ बड़कन्ने और गांव निवासी प्रेमा के बीच डेढ़ साल पहले प्रेम संबंध बन गए। कुछ दिनों बाद आकेश प्रेमा को लेकर हरिद्वार चला गया और दोनों वहीं रह रहे थे।
विज्ञापन

डेढ़ साल थे लिव-इन रिलेशन में

माह भर पहले आकेश और प्रेमा के बीच घरेलू मामलों को लेकर विवाद हुआ तो प्रेमा अपने घर चली आई। इसी बीच आकेश ने भी गांव लौटकर अपना विवाह रामगांव के बल्दीपुरवा तकिया धर्मनपुर निवासी एक युवती से पांच जून को तय कर लिया।

इसकी भनक प्रेमा को लगी तो उसने आकेश से मिलकर विरोध किया लेकिन वह उसे अपनाने को तैयार नहीं हुआ।

इस पर प्रेमा ने मोतीपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला कि आकेश और प्रेमा दोनों घर से भाग कर डेढ़ साल तक लिव इन रिलेशन में रहे।

इस पर थानाध्यक्ष मोतीपुर मोहम्मद यासीन ने आकेश को प्रेमा से विवाह करने को कहा लेकिन वह नहीं माना। दो दिन तक थाने में दोनों पक्षों में पंचायत होती रही और अंतत: वह मान गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने की विदाई, द‌िया आशीर्वाद

इस पर आननफानन बुधवार शाम को थाना परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में आकेश और प्रेमा के विवाह की रस्में पूरी हुईं। प्रेमा के भाई रामकुमार ने कन्यादान किया। थानाध्यक्ष मोहम्मद यासीन व अन्य पुलिसकर्मियों ने विवाह में शिरकत कर वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

मंदिर में आकेश और प्रेमा के सात फेरे लेने के बाद दान, दहेज की रस्म थानाध्यक्ष मोहम्मद यासीन ने निभाते हुए वर-वधू को संयुक्त रूप से पांच हजार रुपये दिए। इसके अलावा 201-201 रुपये देकर दोनों की विदाई की।

थानाध्यक्ष ने बताया कि जो समझौता हुआ है, उसके तहत आकेश के साथ जिस युवती का विवाह होना था। उसके साथ अब मुकेश सात फेरे लेगा। पांच जून को निर्धारित समय पर बारात बल्दीपुरवा तकिया के लिए रवाना होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें