पुलिस ने परिवर्तन चौक से पकड़ी अवैध बियर
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के हजरतगंज थानाक्षेत्र के परिवर्तन चौक पर चेकिंग के दौरान टीम ने हाफ डाला में लदी 90 पेटी अवैध बियर पकड़ी। इसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि विशेष दस्ता एसआई जितेंद्र कुुमार वर्मा, नीशू चौधरी, हरनाथ पाल, सुरेंद्र सिंह और सज्जाद खान के नेतृत्व में वाहनों की चेकिंग कर रहा था।
इस बीच संदेह के आधा पर टीम ने एक हाफा डाला रुकवाया। उसमें 90 पेटी (2160 बोतल) बियर लदी थी। चालक दस्तावेज दिखा पाया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आबकारी टीम को सूचना दी। पुलिस हाफ डाला को सीज कर थाने ले गई। पुलिस ने बियर जब्त कर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सीआरपीएफ कैंप के पास पकड़ी 13 पेटी शराब
लखनऊ। सरोजनीनगर के बिजनौर स्थित सीआरपीएफ कैंप के पास अवैध रूप से पिकअप में ले जाई जा रही 13 पेटी शराब पकड़ी गई। क्षेत्राधिकारी कृष्णानगर लालप्रताप सिंह के मुताबिक, शराब जब्त कर पुलिस जांच में जुटी है।