फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन खरीदी गई साड़ी का रिफंड करना पड़ा महंगा, अकाउंट से निकले 75 हजार रुपये

Mon, 01 Apr 2019 10:24 AM IST
Shilpa Thakur क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

मुंबई की बोलीवरी पुलिस ने एक अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी ने एक 26 वर्षीय महिला के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की है। आरोपी ने खुद को एक शॉपिंग पोर्टल का कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव बताया और महिला के अकाउंट से 75 हजार रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एक ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल से 1100 रुपये में साड़ी खरीदी थी। लेकिन साड़ी में कोई परेशानी निकली जिसके बाद उसने उसे रिफंड कराने का सोचा। महिला ने रिफंड के लिए कंपनी के कस्टमर केयर कर्मी को फोन किया।

इसके बाद महिला से फोन पर उसका अकाउंट नंबर और आईएफएससी (भारतीय वित्तीय प्रणाली कोड) मांगा गया। इसके बाद 25 मार्च को महिला के फोन पर उसके बैंक से एक मैसेज आया। मैसेज में लिखा था कि अकाउंट से 75 हजार रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार महिला ने कहा, "बैंक का कहना है कि मेरा पैसा एटीएम से निकाला गया है। इसका मतलब ये है कि आरोपी ने मेरा डेबिट कार्ड क्लोन किया है।"

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें