फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: कार में मिली हरियाणा की 1280 बोतल अंग्रेजी शराब, तस्कर फरार

Mon, 30 Sep 2019 10:35 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद की 1280 बोतल अंग्रेजी शराब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अयोध्या हाईवे पर पुलिस ने सोमवार को एक लग्जरी कार में 1280 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस की घेराबंदी के बावजूद कार सवार आरोपी वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस का कहना है कि बरामद शराब तस्करी कर हरियाणा से लाई गई थी। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविवार रात सफदरगंज प्रभारी संदीप राय व अन्य पुलिस कर्मी क्षेत्र में अयोध्या हाईवे पर चेकिंग कर रहे थे। रात करीब ढाई बजे अयोध्या की ओर जा रही एक लग्जरी कार सवार लोग बघौरा ओवरब्रिज के निकट गाड़ी खड़ी कर फरार हो गए।

पुलिस मौके पर पहुंची तो कार से हरियाणा निर्मित कैसिनो ब्रांड की 1280 बोतल (छोटी) शराब बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि बरामद शराब बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


बरामद शराब की कीमत करीब 1.72  लाख रुपये बताई जा रही है। एएसपी दक्षिणी अशोक शर्मा ने बताया कि कार के नंबर के आधार पर शराब तस्करों का पता लगाया जा रहा है। हरियाणा से शराब को बिहार ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन

कई बार बरामद हो चुकी हरियाणा की शराब

रामसनेहीघाट पुलिस ने 26 अगस्त को ही हाईवे पर एक एसयूवी में भारी मात्रा में हरियाणा की शराब बरामद की थी। यह शराब ले जाने वालों का अभी तक सुराग नहीं लग सका है।

20 सितंबर को एक ट्रक में शराब बरामद की गई लेकिन आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। इससे पहले 27 जुलाई को शहर में एक ट्रक शराब मिली थी। शुक्रवार को जैदपुर इलाके में नहर में बहती हुई शराब की बातलें मिलीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें