फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकबंधु अस्पताल में अब सिर्फ कोरोना पॉजिटिव ही होंगे भर्ती

Wed, 22 Apr 2020 02:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल को कोरोना लेबल-टू हॉस्पिटल बना दिया गया है। अब यहां सिर्फ पॉजिटिव मरीज भर्ती किए जाएंगे। अभी तक इसे क्वारंटीन के लिए प्रयोग किया जा रहा था।

विज्ञापन


पॉजिटिव मरीजों को भर्ती करने के आदेश के बाद यहां के मरीजों को सिविल अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है और इमरजेंसी भी बंद कर दी गई है। सात मरीजों को सिविल अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है। 

लोकबंधु अस्पताल में बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटीन किया गया था। शासन की ओर से अब इस अस्पताल को कोरोना लेवल-टू अस्पताल घोषित कर दिया गया है। ऐसे में यहां सिर्फ पॉजिटिव मरीज भर्ती किए जाएंगे।

विज्ञापन

क्वारंटीन वाले 18 लोगों को भेजा दूसरी जगह

अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी तैयारियां की जा रही है। डॉक्टरों की टीम बना ली गई है। पॉजिटिव मरीजों के इलाज में प्रयुक्त होने वाले संसाधन भी मंगाए गए हैं।

डॉ. नेगी ने बताया कि लोकबंधु और सिविल को मिलाकर 15 दिन तक डॉक्टरों की ड्यूटी तय कर दी गई है। आगे के लिए शासन से 22 डॉक्टरों की मांग की गई है।

यहां पहले से क्वारंटीन 18 लोगों को डीवीडी व अन्य स्थानों पर भेजा गया है। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्वारंटीन के लिए नए जगह भी बढ़ाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

लोहिया में बदली मरीज भर्ती की व्यवस्था

लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में आने वाले हर मरीज की स्क्रीनिंग होगी। इसके बाद ही उसे भेजा जाएगा। यदि कोराना के लक्षण मिलते हैं तो उसे संदिग्ध मरीजों के वार्ड में भेजा जाएगा। इसके लिए इमरजेंसी गेट के पास पंजीकरण काउंटर बनाया है।

यहां पंजीकरण के बाद मरीज की स्क्रीनिंग होगी, फिर उसे शिफ्ट किया जाएगा। मीडिया प्रभारी डॉ. श्रीकेश सिंह ने बताया कि ई-सुविधा केंद्र में पंजीकरण होने के बाद मरीज स्क्रीनिंग काउंटर पर जाएगा।

इसके बाद संदिग्ध को कोरोना वार्ड या इमरजेंसी में भेजा जाएगा। इसी तरह जन औषधि केंद्र को मुख्य ओपीडी के पास गार्ड रूम के बगल के कमरे में शिफ्ट किया जा रहा है।

- 258 लोगों के सैंपल लिए: सर्विलांस एवं कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर मंगलवार को 258 लोगों का सैंपल लिया गया। इसी तरह आरोग्य सेतु एप से मिली सूचना पर राजधानी के तीन सैंपल लिए गए है। 

- पीजीआई में पांच मरीज आईसीयू में भर्ती: पीजीआई के ट्रॉमा में बने कोविड हॉस्पिटल में मंगलवार को पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10 हो गई। इसमें से पांच आईसीयू में हैं। मंगलवार को 32 लोग आए, जिसमें 24 के सैंपल लेकर सभी को घर में क्वारंटीन रहने को कहा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें