फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, एक पुलिसकर्मी जख्मी

Sat, 27 Jul 2019 01:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
encounter - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रायबरेली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के गुरूबख्शगंज में  शुक्रवार रात पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी जितेंद्र सोनी उर्फ बउवा निवासी फतेहपुर गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में एक इंस्पेक्टर भी जख्मी हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि लालगंज-रायबरेली रोड पर इंस्पेक्टर गुरूबख्शगंज शुक्रवार देर रात चेंकिंग कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया लेकिन वह नहीं रुके और पुलिस पर फायरिंग कर दी।

इस दौरान हुई मुठभेड़ में जितेंद्र सोनी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है जबकि फरार हुए एक अन्य बदमाश की तलाश की जा रही है। मामले की जानकारी पर भदोखर एसओ, कोतवाली प्रभारी, डलमऊ एसओ व जगतपुर एसओ पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जितेंद्र सिंह सरेनी क्षेत्र के प्रधान पर भी जानलेवा हमले का आरोपी है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें