अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय में एक महीने तक कार्यक्रम होंगे। इनका शुभांरभ 21 मई को जानकीपुरम स्थित नवीन परिसर के फैकल्टी ऑफ योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन में डीन लॉ प्रो. बीडी सिंह ने किया।
उन्होंने कहा, इस बार योग दिवस की थीम ''एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य'' रखी गई है। हम सभी को साथ मिलकर इसके लिए काम करना होगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष आरएएस कुशवाहा ने बताया कि योग भारत की प्राचीन पद्धति है, जिसे जनसामान्य को अनिवार्य रूप से अपनाना चाहिए।
ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश के 51 सीएमओ को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस, नहीं माना था स्वास्थ्य मिशन निदेशक का आदेश; जानिए पूरा मामला
संकाय के समन्वयक डॉ. अमरजीत यादव ने बताया कि 21 मई से 21 जून तक योग के कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें 10 सेमिनार, छह कार्यशालाएं, तीन प्रतियोगिताएं व आठ विशेष सत्र होंगे। साथ ही एक माह तक रोजाना सुबह छह बजे से कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया जाएगा।
ये भी पढ़े- UP : नेपाल के रास्ते घुसपैठ की कोशिश में 37 पाकिस्तानी-बांग्लादेशी, सीमा पर हाई अलर्ट; अतिरिक्त जवान तैनात
भाषा विवि में विद्यार्थियों ने किया योग
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में योग उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम शारीरिक शिक्षा विभाग, एनएसएस और स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इसकी शुरुआत योगाभ्यास सत्र से हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने ताड़ासन, भुजंगासन, पद्मासन का अभ्यास किया। योग सत्र का संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षक मो. शारिक व डॉ. हसन मेहंदी ने किया। समन्वयक डॉ. नलिनी मिश्रा ने प्रतिभागियों को रोजाना योग करने के लिए प्रेरित किया।