फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटी: अब 20 अप्रैल तक भरे जा सकेंगे परीक्षा फॉर्म

Sat, 28 Mar 2020 11:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी ने सेमेस्टर कक्षाओं के परीक्षा फॉर्म भरने की अवधि बिना किसी विलंब शुल्क के 20 अप्रैल तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन

कोरोना से संक्रमण की आशंका में लखनऊ विश्वविद्यालय समेत सभी कॉलेज लॉकडाउन से पहले ही बंद चल रहे हैं। इसे देखते हुए विवि प्रशासन ने परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ा दी है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि ज्यादातर विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं। इसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है। फॉर्म भरने के बाकी नियम पहले की तरह रहेंगे।
विज्ञापन


विवि की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरा जा सकेगा। इसके लिए विद्यार्थियों को नैड आईडी भी भरनी होगी। नैड आईडी बनाने के लिए विवि की वेबसाइट पर भी लिंक दिया गया है।
विज्ञापन

ऑनलाइन फॉर्म नैड आईडी बनने पर ही किए जाएंगे स्वीकार

विद्यार्थियों के ऑनलाइन फॉर्म नैड आईडी बनने पर ही स्वीकार किए जाएंगे। फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट आउट संबंधित कॉलेज में जमा करना होगा। कॉलेज के प्राचार्यों को ये प्रिंट आउट परीक्षा फीस के साथ 25 अप्रैल तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जमा करने होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें