फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी, भाजपा को सौंपी 70 सीटों की सूची

Thu, 02 Sep 2021 10:45 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

निषाद पार्टी भाजपा के साथ मिलकर यूपी का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। दावा है कि पार्टी ने 75 सीटों पर बूथ स्तर तक संगठन तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा से मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने भाजपा हाईकमान के सामने अपने सिंबल पर चुनाव लड़ने के लिए 70 सीटों का दावा पेश किया है। हालांकि इस पर फैसला बाद में होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान ने निषादों की 17 उपजातियों को आरक्षण दिए जाने से संबंधी अन्य प्रमुख मांगों पर सहमति जताई है।

विज्ञापन


निषाद पार्टी की तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न होने के बाद डॉ. संजय ने पत्रकारों से बातचीत ये बात कही। निषाद ने कहा कि अधिवेशन में पार्टी के बूथ स्तर तक के संगठन की समीक्षा की गई। अब तक करीब 75 सीटों पर बूथ स्तरीय संगठन तैयार हो चुका है। जबकि प्रदेश के 170 सीटों पर निषाद समुदाय की जनसंख्या अधिक है।

उन्होंने बताया कि आजादी के बाद से ही निषाद समाज के साथ भेदभाव होता आ रहा है। 2019 में जब वह भाजपा के साथ आए थे तो कई शर्तों के साथ भाजपा के साथ गठबंधन हुआ था।
विज्ञापन


डॉ. निषाद ने बताया कि पिछले दिनों दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी, जिसमें भाजपा ने सकारात्मक रुख दिखाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें