फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिया ये तर्क: बेटे की गिरफ्तारी के बाद शायर मुनव्वर राना बोले- अब मैं भी मंत्री बनूंगा

Thu, 26 Aug 2021 02:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

खुद पर हमले की साजिश रचने वाला मशहूर शायर मुनव्वर राना का बेटा गिरफ्तार कर लिया गया। इस पर मुनव्वर राना ने एक भाजपा सांसद का उदाहरण देते हुए कहा कि अब मैं भी मंत्री बनूंगा।
विज्ञापन
1 of 5
अपने परिवार के साथ मशहूर शायर मुनव्वर राना। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
खुद पर हमले की साजिश रचने वाला मशहूर शायर मुनव्वर राना का बेटा गिरफ्तार कर लिया गया। सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने लखनऊ स्थित आवास से तबरेज राना को दबोच लिया। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद भी उसने अदालत में सरेंडर नहीं किया था। इस मामले में शूटर व साजिशकर्ता समेत चार आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।

गिरफ्तारी पर मुनव्वर राना ने कहा कि बेटे तबरेज को उसकी मां व पत्नी के सामने पुलिसकर्मी पीटते हुए घर से ले गए। जबकि एक सांसद के बेटे ने भी ऐसा ही काम किया था, जिसका तबरेज पर आरोप है। मुनव्वर राना का कहना है कि इसके बावजूद उस सांसद को मंत्री बना दिया गया। ऐसे में उम्मीद है कि अब मुझे भी मंत्री बनाया जाएगा।  

बता दें कि तबरेज राना ने 28 जून को सदर कोतवाली में तहरीर देकर लखनऊ मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास जानलेवा हमले का मुकदमा अपने चाचाओं के खिलाफ दर्ज कराया था।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मामले में पुलिस ने साजिशकर्ता नयापुरवा निराला नगर निवासी हलीम और सुल्तान अली के अलावा शूटर व भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे हंसा मजरे बेलाभेला निवासी सत्येंद्र त्रिपाठी व उत्तरपारा निवासी शुभम सरकार को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा था।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ था कि जमीनी विवाद में चाचाओं को फर्जी मामले में फंसाने के लिए तबरेज ने खुद पर हमले की साजिश रची थी। उस समय तबरेज की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि तबरेज लखनऊ के हुसैनगंज के लालकुआं स्थित एफआई टॉवर ढींगरा अपार्टमेंट में मौजूद है। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में सदर कोतवाल अतुल सिंह, एसओजी टीम प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में टीम ने लखनऊ स्थित आवास पर छापा मारकर तबरेज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
बताते हैं कि पुलिस ने छापा मारा तो इसकी भनक लगने पर तबरेज ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस को कई दिन से सूचनाएं मिल रही थीं कि तबरेज घर पर ही मौजूद है। सटीक जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें