फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम के जूलूस पर रहेगी पैनी नजर

Sun, 12 Oct 2014 04:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहर्रम पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सीसीटीवी के साथ ड्रोन कैमरों की मदद लेगा। डीएम ऑफिस में शुक्रवार को हुई बैठक में यह फैसला किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हाई डेफिनेशन के ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे मोहर्रम जुलूस मार्ग पर लगाए जाएंगे। साथ ही पुलिस प्रशासन को भी अतिरिक्त व्यवस्थाएं करने के लिए आदेश दिया गया है।

मोहर्रम की तैयारियों को लेकर डीएम राजशेखर ने शुक्रवार को बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 22 अक्तूबर से मोहर्रम से संबंधित इलाकों की निगरानी ड्रोन कैमरा से कराई जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा करीब 50 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 20 जगहों पर जुलूस के दौरान हैंडीकैम से रिकॉर्डिंग का इंतजाम भी किया गया है।

अंधेरे वाली जगहों पर फ्लड लाइट लगाने का काम भी प्रशासन कराएगा। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि जुलूस के मार्गों का निरीक्षण कर तैयारियों को सुनिश्चित कर लिया जाए।
विज्ञापन

मोहर्रम से पहले सड़के भी होंगी दुरुस्त

मोहर्रम की तारीखों में निकाले जाने वाले जलूसों के मार्गों पर समुचित सफाई, चूने का छिड़काव, पानी का छिड़काव, सुदृढ़ीकरण, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, पेचवर्क तथा सड़कों की मरम्मत का काम पहले ही कर लिया जाए।

लेसा अधिकारियों को खंभों से लटके व टूटे तारों को ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को जुलूसों के दौरान एम्बुलेंस तथा डॉक्टरों की टीम की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।

एडीएम सिटी पश्चिमी हरि प्रताप शाही ने बताया कि मोहर्रम के दौरान पुराने लखनऊ को पांच जोन व 18 सेक्टर में बांटा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें