फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: दहेज में बाइक न मिलने से नाराज शौहर ने तीन तलाक देकर महिला की नाक काटी

Wed, 07 Aug 2019 10:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज कराती महिला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

तीन तलाक को भले ही आपराधिक बना दिया गया हो लेकिन इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला सीतापुर के खैराबाद कस्बे के तुर्क पट्टी मुहल्ले का है। यहां दहेज में बाइक न मिलने से नाराज एक शौहर ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देने के बाद उसकी नाक काट दी। महिला को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


थाना व नगर के मोहल्ला तुर्कपट्टी में रहने वाली रुखसाना पुत्री भूरे का निकाह 14 मई 2019 को बरकत अली पुत्र सद्दाम के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था। आरोप है कि निकाह के अगले दिन 15 मई को बरकत अली निवासी लिधौरा थाना महमूदाबाद अपनी दुल्हन को विदाई कराए बगैर बिना बताए ही चुपचाप चला गया।

विज्ञापन

पत्नी ने फाड़ा तीन तलाक का कागज, कहा अब यह नहीं चलेगा

इसके बाद रुखसाना के घरवालों ने बरकत के परिजनों से संपर्क किया। बरकत के घरवालों ने दो टूक कहा कि दहेज में बाइक नहीं मिली है इसलिए वह विदाई नहीं कराएंगे। रुखसाना का आरोप है कि उसने अपने शौहर को कॉल किया तो उसके सास, ससुर व चचिया ससुर द्वारा बुरा-भला कहा गया। पति ने बाइक नहीं देने का उलाहना दिया।

क्या हैं तीन तलाक विधेयक के प्रावधान, जानें कब क्या हुआ
इसके बाद 3 अगस्त की सुबह 9 बजे रुखसाना के मोबाइल पर कॉल किया और बोला कि बाइक नहीं मिलने पर वह उसे तीन तलाक दे रहा है। इतना कहकर मोबाइल पर ही तलाक, तलाक, तलाक बोलकर कॉल डिस्कनेक्ट कर दी।
इसके बाद बरकत मंगलवार को रुखसाना से मिलने आया था बातचीत के दौरान उसने रुखसाना पर हमला कर दिया। रुखसाना का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें