फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में महिला थाना में पुलिस ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी की महिला थाना की पुलिस ने बुधवार को प्रेमी जोड़े के परिवारीजनों को साथ बैठाकर समझाने के बाद प्रेमी जोड़े की थाने में ही शादी करा दी। इसकी सराहना की जा रही है।
विज्ञापन

हजरतगंज इलाके के नरही में रहने वाले जमन लाल के बेटे महेश की की मुलाकात अलीगंज इलाके के रामानुज की बेटी कोमल से लगभग डेढ़ साल पहले हुई थी। मुलाकातों की बीच दोनों में प्यार हो गया। लेकिन परिवार वाले इसके लिए राजी नहीं थे। इस पर वयस्क प्रेमी जोड़े ने महिला थाने में मदद की गुहार लगाई। इसके बाद महिला थाना पुलिस ने दोनों के घर वालों को बुलाकर बातचीत की तो दोनों के घर वालों ने सोचने के लिए समय मांगा। महिला थानाध्यक्ष सुमित्रा देवी ने बताया कि बुधवार को दोनों के घर वालों को फिर थाने बुलाकर बात की गई और सबकी रजामंदी से प्रेमी जोड़े की शादी करा दी गई। इसके बाद थाने से ही इनकी विदाई कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें