फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटाइजेशन के लिए पार्षद कोटे से खरीदे जाएंगे 110 टैंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआरडीओ के कोविड अस्पताल सहित अन्य कोविड अस्पतालों के बाहर नगर निगम तीमारदारों के ठहरने के लिए रैन बसेरा बनवाएगा। सैनिटाइजेशन के लिए पार्षद निधि से 110 टैंकर खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा छोटे श्मशान स्थलों पर भी रसीद काटने के लिए एक-एक कर्मचारी तैनात किया जाएगा। कोविड शवों को श्मशान तक पहुंचाने के लिए सभी आठ जोन में एक-एक वाहन भी उपलब्ध रहेेगा।
यह प्रस्ताव बुधवार को महापौर की अध्यक्षता में हुई कोरोना निगरानी एवं समन्वय समिति की ऑनलाइन हुई बैठक में लिया गया। बैठक में नगर आयुक्त व करीब दर्जनभर भाजपा पार्षद शामिल हुए।
विज्ञापन

महापौर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि सभी वार्डों में सैनिटाइजेशन के लिए सभी 110 वार्डों के लिए एक-एक ट्रैक्टर और टैंकर खरीदे जाएंगे।
डीआरडीओ और अन्य अस्पतालों के बाहर तीमारदारों के लिए नगर निगम रैन बसेरा बनवाएगा। समस्त वार्डों में संक्रमित शवों के लिए दो-दो बॉडी कवर, 10 पीपीई किट उपलब्ध कराई जाएंगी।
सभी कर्मचारियों-अधिकारियों का टीकाकरण कराया जाएगा। गर्मी को देखते हुए खराब नलकूपों को ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं।
आज चलेगा अभियान
नगर निगम के विस्तारित नए 88 गांवों में बृहस्पतिवार को विशेष सफाई, सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। इसमें मैलथिन का छिड़काव, कीटनाशक का छिड़काव, सफाई और गांवों को सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें