फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: सम्मोहित कर ठगी करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने साधुओं को पीटा, साधु बोले- स्वेच्छा से दान दिया था

Sat, 10 Aug 2024 04:18 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोसाईंगंज (लखनऊ)

सार

लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में ग्रामीणों ने साधुओं पर सम्मोहित कर ठगी करने का आरोप लगाकर जमकर चप्पलों से पीटा। साधुओं ने कहा, हमें स्वेच्छा से दान किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने साधुओं को बुरी तरह पीटा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज इलाके में शनिवार सुबह कार सवार चार साधुओं को रोक लिया। दुकानदार से ठगी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उन्हें चप्पलों से जमकर पीटा। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसका संज्ञान लेकर मौके पर पहुंची पुलिस साधुओं को थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गोसाईंगंज के शेखामत खेड़ा गांव में शनिवार सुबह करीब आठ बजे कार सवार चार साधू गांव में घूम रहे थे तभी महुरा कला पंचायत के दो दर्जन ग्रामीण वहां पहुंच गए और कार समेत साधुओं को पकड़कर गंगा खेड़ा चौराहे पर ले गये।

ग्रामीणों का आरोप है कि शुक्रवार को गंगाखेड़ा चौराहे पर स्थित दुकान के मालिक आशाराम को सम्मोहित करके उनसे सरसों और नगदी ले उड़े थे जबकि साधुओं का कहना है कि आशाराम ने स्वेच्छा से दान दिया था।
विज्ञापन


ठगी से इंकार करने पर नाराज ग्रामीणों ने चारों साधुओं को जमकर पीटा। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक साधुओं पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें