फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ विवि के छात्रों ने निकाला जुलूस, पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर प्रयागराज में पुलिस ने लॉज में घुसकर लाठीचार्ज किया। इसके विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्र संगठनों ने गेट नंबर एक पर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद छात्रों ने जुलूस निकालने की कोशिश की, जिसे लेकर उनकी पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। हालांकि, पुलिस ने ज्ञापन लेकर छात्रों को लौटा दिया।
विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार एनएसयूआई, समाजवादी छात्र सभा और आईसा के सदस्य गेट नंबर एक पर एकत्र हुए। जहां पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में लिखित रूप में माफी मांगने की मांग की। साथ ही छात्रों पर अत्याचार रोके जाने और प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगें मानी जाने की मांग की। प्रदर्शन की सूचना पर काफी संख्या में पुलिस बल यहां पहुंच गया। यहां से छात्र आईटी चौराहे तक जुलूस निकालने पर अड़ गए। इसे लेकर उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। छात्र पुलिस का घेरा तोड़कर आगे निकल गए। हालांकि, पुलिस ने दोबारा उनको गेट नंबर दो पर रोक लिया। यहां उनकी पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस ने ज्ञापन लेकर विद्यार्थियों को वापस किया। प्रदर्शन में सदफ तस्मीन, उत्कर्ष मिश्रा, प्रिंस प्रकाश, विशाल सिंह, कार्तिक पांडेय, शिवेंद्र, आदर्श, दुर्गा सिंह, मुकेश आनंद, अतुल यादव, प्राची, कांची सिंह यादव, संघमित्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें