फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : टॉप पांच इलाकों में बढ़ाई गई आरआरटी टीमें, दूसरी लहर के संवेदनशील इलाकों में बढ़ी टीमें, चार नए मरीज मिले

Thu, 23 Dec 2021 06:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अर्लट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अब जांच का दायरा भी बढ़ाया है। अलीगंज, गोमतीनगर, इंदिरा नगर, आलमबाग, आशियाना इलाके से मामले अधिक सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के लिए संवेदनशील पांच इलाकों में सर्तकता संग जांच व आरआरटी टीमें बढ़ा दी गई है। इसकी वजह यह है कि दूसरी लहर की तर्ज पर उन्ही इलाकों से अधिक पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने संवेदनशील इलाकों में आरआरटीम टीम की तादाद दो गुना कर दिया है।

विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अर्लट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अब जांच का दायरा भी बढ़ाया है। अलीगंज, गोमतीनगर, इंदिरा नगर, आलमबाग, आशियाना इलाके से मामले अधिक सामने आ रहे हैं। जिले में गुरुवार तक 50 एक्टिव केस इन इलाकों से सामने आए हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ाने संग आरआरटी टीम को बढ़ाया है। पहले सभी सीएचसी पर आरआरटीम टीम में कटौती कर दी गई थी। ऐसे में हर सीएचसी के अधीन तीन से चार आरआरटीम टीम रखी गई थी। जो कोई भी केस आने पर उसके क्लोज कांट्रेक्ट समेत संपर्क में आए लोगों की जांच कर रही थी। केस की तादाद बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने आरआरटीम टीम पांच इलाकों में बढ़ा दी है। सीएमओ डॉ. मनोज ने बताया संवेदनशील इलाकों में टीमें बढ़ाई गई है। बताया अब पांच इलाकों में दस-दस टीमें लगाई गई। एक टीम में दो लोग शामिल होते हैं।

1400 से कटौती करके आधी हुई थी आरआरटी टीम
स्वास्थ्य विभाग अप्रैल माह में आरआरटी टीम में बढ़ोत्तरी करके करीब 1400 लोगों को भर्ती किया था। अगस्त माह में कोरोना केस कम मिलने पर आरआरटी टीम में कटौती कर दी गई। आरआरटीम टीम महज 700 स्टॉफ की रखी गई थी। जो अलग-अलग सीएचसी पर रखी गई थी।
विज्ञापन


12 हजार से अधिक लोगों की जांच होने का दावा
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, फोकस सैपलिंग समेत पॉजिटिव आने वाले केस के संपर्क में आए लोगों की जांच मिलाकर करीब 12 हजार लोगों की जांच हर दिन हो रही है। बताया इसमें सात प्रतिशत आरटीपीसीआर व तीस प्रतिशत एंटीजेन जांच हो रही है।

विज्ञापन

लखनऊ में कोरोना के चार मरीज मिले

लखनऊ में गुरुवार को कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं। इसमें दो की ट्रेवल हिस्ट्री सामने आई है। सभी मरीज होम आईसोलेशन में हैं। कोविड कमांड सेंटर से सभी मरीजों का हाल लिया जा रहा है। आरआरटीम मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कर रही है। सीएमओ डॉ. मनोज के मुताबिक, कमांड हॉस्पिटल आए दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक राजस्थान जबकि दूसरा श्रीनगर से वापस करीब हफ्ते भर पहले वापस आए थे। दोनों मरीजों में लक्षण आने पर जांच हुई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों मरीजों को कमांड हॉस्पिटल के आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। जबकि तीसरा मरीज गोमतीनगर विनम्रखंड से सामने आया है। मरीज में सर्दी-जुखाम बुखार होने पर जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज होम आईसोलेशन में है। जबकि चौथा मरीज पुराना केस हैं। बताया दूसरे राज्य से आने वाले लोगों का नमूना जीनोम सिक्वेसिंग के लिए केजीएमयू भेजा गया है।

नमूने देने में पहले आनाकानी, दूसरे दिन 90 नमूने लिए
पूर्व सीएम की पत्नी व बेटी पॉजिटिव आने बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए गई बुधवार को घर गई थी। टीम को कांटेक्ट ट्रेसिंग करने में पसीने छूट गए। टीम को कोई भी नमूना देने को राजी नहीं था। काफी मशक्कत बाद टीम तीन लोगों के नमूने ले पाई थी। गुरुवार शाम को टीम को दोबारा घर बुलाया गया। इस दौरान स्टॉफ, नौकर व परिवार के करीब 90 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।

स्वास्थ्य विभाग दबा गया बेटी की पॉजिटिव रिपोर्ट
पूर्व सीएम की पत्नी डिपंल यादव की रिपार्ट पॉजिटिव आने से पहले उनकी बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसकी रिपोर्ट 19 दिसंबर को पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले को दबा गया। वहीं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सैफई मेडिकल कॉलेज से अपनी जांच करवाई। जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि अभी वह आईसोलेशन में रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें