फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमतीनगर में युवती से छेड़छाड़: मुख्य आरोपी की नहीं हो सकी पहचान, पुलिस ने 250 सीसीटीवी खंगाले

Sat, 03 Aug 2024 03:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के गोमती नगर में बारिश के दौरान युवती से हुई छेड़छाड़ मामले में पुलिस अब तक मुख्य आरोपी नहीं पहचान सकी है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि अब तक 250 सीसीटीवी सहित कई सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले जा चुके हैं।
विज्ञापन
इनसेट में आरोपी... जिसकी पुलिस को तलाश है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के दौरान युवती से छेड़छाड़ करने वाले मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी तो दूर गोमतीनगर पुलिस अभी तक उसकी पहचान तक नहीं कर सकी है। हालांकि, हुड़दंग में शामिल चार आरापियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग है। साथ ही तीन अन्य युवकों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को फुटेज व फोटो की मदद से बाजारखाला पुलिस ने हुड़दंग में शामिल संत सुदर्शनपुरी कॉलोनी निवासी नगर निगम में कार्यरत संविदाकर्मी आकाश और 15 साल के एक किशोर को गिरफ्तार किया है। दोनों को गोमतीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आकाश के पास से एक स्कूटी भी बरामद की है।

ये भी पढ़ें - अयोध्या दुष्कर्म मामला: अखिलेश बोले- सियासत करने की जगह डीएनए टेस्ट कराकर इंसाफ करें, मायावती ने उठाए सवाल
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सिर्फ दो घंटे में जमींदोज कर दी गई दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता की बेकरी, दो-दो बुलडोजर चले


आकाश उसी स्कूटी से घटनास्थल पहुंचा था। इसके अलावा गोमतीनगर पुलिस ने भी फुटेज व वीडियो की मदद से अलीगंज बड़ा चांदगंज निवासी आमिर और अलीगंज निवासी नूर आलम को शुक्रवार शाम गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि कई और हुड़दंगियों की पहचान की गई है। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में लखनऊ, बाराबंकी और उन्नाव में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


250 सीसीटीवी और कई सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले
मरीन ड्राइव पुल के पास हुए हुड़दंग में शासन के सख्त होने पर पुलिस ने उपद्रवियों को चिह्नित करने का काम शुरू किया। डीसीपी ने बताया कि पुलिस की कई टीमों ने 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कई सोशल मीडिया अकाउंट देखे गए। इनकी मदद से हुड़दंग में शामिल आरोपियों की पहचान की गई। अब तक 20 युवकों को गिरफ्तार किया जा चुका है और कुछ हिरासत में हैं। वीडियो और तस्वीरें सभी थानों को भेजकर अन्य हुड़दंगियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

पीड़ित बाइक सवार युवक ने पुलिस आयुक्त से की मुलाकात
हुड़दंगियों का शिकार हुए बाइक सवार युवक ने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। पुलिस का कहना है कि इस दौरान युवक ने पुलिस की कार्रवाई पर संतुष्टी जाहिर करते हुए उनकी पहचान उजागर न होने की मांग की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें