फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या दुष्कर्म मामला: अखिलेश बोले- सियासत करने की जगह डीएनए टेस्ट कराकर इंसाफ करें, मायावती ने उठाए सवाल

Sat, 03 Aug 2024 03:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अयोध्या दुष्कर्म मामले पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मामले में सियासत करने की जगह आरोपी का डीएनए टेस्ट कराकर इंसाफ किया जाए। इस पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने उनसे सवाल पूछ लिया कि आप की सरकार में कितने हुए थे ये भी बताएं...।
विज्ञापन
सपा नेता अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले पर बयान दिया है। उन्होंने सोशल साइट एक्स पर कहा कि जो भी आरोपी है उसका डीएनए टेस्ट करवाकर इंसाफ किया जाए न कि आरोप लगाकर सियासत की जाए। इस पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने पलटवार करते हुए उनसे पूछ लिया कि सपा सरकार में कितने डीएनए टेस्ट करवाए गए थे। अखिलेश यादव का ये बयान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधानसभा में दिए गए उस भाषण के कई दिनों बाद आया है जिसमें उन्होंने सपा को अपराधियों का संरक्षक बताया था और हर अपराधी पर कड़ी कार्रवाई करने की बात दोहराई थी।

विज्ञापन


शनिवार को दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर बुलडोजर चला दिया गया था। जांच में पता चला कि आरोपी ने यह बेकरी भूमि पर अवैध कब्जा कर बनवाई थी। इस दौरान यूपी सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद भी अयोध्या पहुंचे और मामले में अखिलेश यादव को निशाने पर ले लिया। उन्होंने कहा कि वो अब तक इस मामले में चुप क्यों हैं? आरोपी को पार्टी से क्यों नहीं निकाला है? इसके बाद अखिलेश ने एक्स पर बयान दिया है कि कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है उनका डीएनए टेस्ट कराकर इंसाफ का रास्ता निकाला जाए न कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाए। जो भी दोषी हो उसे कानून के हिसाब से पूरी सजा दी जाए लेकिन अगर डीएनए टेस्ट के बाद आरोप झूठे साबित हों तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए। यही न्याय की मांग है।

ये भी पढ़ें - योगी सरकार का दावा, भर्तियों में ओबीसी को मिला सबसे ज्यादा लाभ, शिक्षक भर्ती में 31000 युवाओं का हुआ चयन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नजूल की जमीन को कौड़ियों के भाव फ्री होल्ड कराने का खेल... जानें विधेयक की खास बातें
विज्ञापन


इस पर मायावती ने एक्स पर बयान दिया है कि यूपी सरकार द्वारा अयोध्या के सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्रवाई उचित है लेकिन सपा द्वारा यह कहना कि आरोपी का डीएन टेस्ट होना चाहिये, इसे क्या समझा जाए। जबकि सपा को यह भी बताना चाहिए कि उनकी सरकार में ऐसे आरोपियों के खिलाफ कितने डीएनए टेस्ट हुए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यूपी में अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था में भी खासकर महिला सुरक्षा व उत्पीड़न आदि को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच अयोध्या व लखनऊ आदि की घटनाएं अतिदुखद व चिन्तित करने वाली हैं। सरकार इनके निवारण के लिए जाति-बिरादरी और राजनीति से ऊपर उठकर सख्त कदम उठाए तो बेहतर होगा।

मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर बुलडोजर की मदद से उसकी बेकरी ढहा दी और लाइसेंस रद् करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें