फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ गोल्फ क्लब: मुकुल सिंघल का अध्यक्ष पद बरकरार, बने विजेता

Mon, 11 Oct 2021 12:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आईएएस मुकुल सिंघल को लखनऊ गोल्फ क्लब का एक बार फिर से अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने आईएएस नवनीत सहगल को 146 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन
आईएएस मुकुल सिंघल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ गोल्फ क्लब के हाईप्रोफाइल चुनाव में आईएएस मुकुल सिंघल ने अपना अध्यक्ष पद बरकरार रखा। उन्होंने आईएएस नवनीत सहगल को 146 मतों से पराजित किया। इस पद के लिए मुकुल सिंघल को 720 और नवनीत सहगल को 574 वोट मिले, जबकि दो वोट अवैध रहे।

विज्ञापन


चुनाव में कैप्टन पद में सिंघल खेमे के आदेश सेठ ने सहगल खेमे के आरएस नंदा को 60 मतों से पराजित किया। इस पद के लिए आदेश सेठ को 672 और आरएस नंदा को 612 वोट मिले। महासचिव पद के लिए हुए मुकाबले में सिंघल खेमे के संदीप दास ने सहगल खेमे के रजनीश सेठी को 217 मतों के विशाल अंतर से हराया।

इस पद के लिए संदीप दास को 753 और राजनीश सेठी को 536 वोट मिले। क्लब के एक अन्य महत्वपूर्ण पद कोषाध्यक्ष/संयुक्त सचिव के लिए सिंघल खेमे के लाबीर सिंह बिष्ट जीत दर्ज करने में सफल रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सहगल खेमे के संजीव अग्रवाल को 158 मतों से पराजित किया। इस पद के लिए बिष्ट को 686 और अग्रवाल को 528 वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें