मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण में चार अभियुक्तों को मौत की सजा और 134 अभियुक्तों को आजीवन कारावास दिलाया गया है। यह जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि तीसरे चरण की शुरुआत 21 अगस्त से की गई थी । इस अवधि में अभियोजन विभाग ने प्रभावी पैरवी की। फिरोजाबाद के 2 मुकदमों में 2 अभियुक्तों को और हाथरस व लखनऊ के एक-एक मुकदमे एक-एक अभियुक्त को मृत्यु दंड की सजा हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस अवधि में प्रदेश भर में 74 मुकदमों में 134 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा दिलाई गई है। इसके अलावा 89 मुकदमों में 98 अभियुक्तों को 10 वर्ष एवं 10 वर्ष से अधिक की सजा कराने में सफलता मिली है। 221 मुकदमों में 262 अभियुक्तों को 10 वर्ष से कम की सजा भी दिलाई गई है। इतना ही नहीं एक हजार से ज्यादा अभियुक्तों की जमानत खारिज करा कर उन्हें वापस जेल भेजा गया है।