फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ एयरपोर्ट: कस्टम की गिरफ्त से 29 स्मगलर भागे, शारजाह से लेकर आए थे 3.12 करोड़ का सोना

Thu, 04 Apr 2024 01:15 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ एयरपोर्ट से शारजाह से 3.12 करोड़ का सोना लेकर आए 29 स्मगलर फरार हो गए। उन्हें कड़ी सुरक्षा में रखा गया था लेकिन फिर भी वो रहस्यमय परिस्थितियों में फरार हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ एयरपोर्ट से हिरासत में लिए गए 36 तस्करों के पास से कस्टम विभाग ने 3.12 करोड़ रुपये की सिगरेट बरामद की है। बाद में पता चला कि तस्कर पेट में सोना छिपाकर भी लाए हैं लेकिन अगले ही दिन एक तस्कर ने बीमारी का बहाना किया। इसका फायदा उठाकर 29 तस्कर कस्टम की कस्टडी से भाग गए। बुधवार को कस्टम विभाग के सहायक आयुक्त ने एक नामजद समेत 36 पर एफआईआर दर्ज कराई।

विज्ञापन


शारजाह में एक अप्रैल की सुबह 7.10 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंची फ्लाइट से उतरे 36 सिगरेट तस्करों को कस्टम विभाग की टीम ने पकड़ा था। जानकारी पर डीआरआई की टीम ने जांच की तो पता चला कि इनमें से 30 तस्कर पेट में सोना छिपाकर लाए हैं। इस बीच तस्कर मोहम्म्मद काशिफ ने बीमार होने का नाटक किया। अधिकारी उसकी बीमारी में उलझ गए। उसे अस्पताल भी लेकर गए। इस बीच 29 तस्कर भाग गए।

एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि प्रकरण में धोखाधड़ी, साजिश रचने, लोक सेवक को धमकाने, लोक सेवक से मारपीट करने के आरोप में काशिफ समेत 36 तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। काशिफ हिरासत में है। अन्य की तलाश की जा रही है। भागे तस्करों का नाम पता पुलिस को मुहैया कराया गया है। सभी आरोपी रामपुर के टांडा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। वहां के स्थानीय लोगों के अनुसार टांडा के कई लोग बीते कई वर्षों से खाड़ी देशों से गोल्ड तस्करी का काम करते रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक तस्करों को हिरासत में लिए जाने के बारे में एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों तक जानकारी नहीं दी गई थी। वहीं, 29 तस्करों के भागने की घटना मंगलवार देर शाम 7.30 बजे की है जबकि पुलिस को रात 9 बजे सूचना दी गई। सवाल है कि आखिर पुलिस को सूचना देरी से क्यों दी। एयरपोर्ट की सुरक्षा बेहद सख्त है। ऐसे में सवाल है कि इतने सारे तस्कर एक साथ कैसे भाग गए। इसके पीछे कोई खेल तो नहीं? हालांकि ये सभी जांच के पहलू हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें