फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: जज को धमकी देना पड़ा भारी, सात दिन की कस्टडी रिमांड पर भेजा गया, एटीएस करेगी पूछताछ

Fri, 14 Jun 2024 03:42 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

जज को धमकी देने वाले को सात दिन का कस्टडी रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान उससे एटीएस पूछताछ करेगी। आरोपी ने ज्ञानवापी मामले से जुड़े जज को धमकी दी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के ज्ञानवापी मामले की सुनवाई करने वाले जज को सोशल मीडिया पर धमकी देने के आरोपी अदनान खान को सात दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने का आदेश एटीएस के विशेष न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने दिया है। एटीएस आरोपी अदनान को 14 जून की सुबह 10 बजे से 20 जून की शाम छह बजे तक हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


इसके पहले एटीएस के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह की ओर से आरोपी अदनान खान को सात दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने की अर्जी कोर्ट में दी गई थी। इसमें बताया गया कि एटीएस को पता चला था कि आरोपी की इंस्टाग्राम आईडी से किसी जज और अन्य लोगों को धमकी व वैमनस्यता वाली पोस्ट की गई है।

ये भी पढ़ें - हार पर भाजपा में रार: हारे उम्मीदवारों ने बंद लिफाफे में सबूत समेत बताई वजह, इन जातियों ने बनाई चुनाव से दूरी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आसमान से बरसी आग, कानपुर रहा सबसे गर्म, आगरा में न्यूनतम तापमान 35 डिग्री, ये जिले अलर्ट पर
विज्ञापन


इसी आईडी से वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद के मुकदमे की सुनवाई कर रहे जज रवि कुमार दिवाकर को धमकी दी गई है। इसके बाद एटीएस ने भोपाल निवासी अदनान को गिरफ्तार किया था। उसके मोबाइल फोन की गैलरी में अरबी और अग्रेजी में तकरीरों के वीडियो मिले हैं। उसमें आरोपी की वेशभूषा और एक्शन संदिग्ध है।

अर्जी में कहा गया है कि आरोपी को रिमांड पर लेकर उसके मोबाइल फोन व लैपटॉप में मिले डाटा, बैंक खाते, सोशल मीडिया खाते और उसके साथियों के संबंध में जानकारी जुटानी है और आरोपी के साथियों की शिनाख्त के लिए भोपाल लेकर जाना है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें