सांसद मेनका गांधी ने मुख्य सचिव से फोन पर बात करके कार्यदायी संस्था के निर्माण कार्यों की जांच कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि एक टीम अस्पताल की जांच करेगी। जांच में गड़बड़ी मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
सांसद ने इसौली विधानसभा क्षेत्र के देहली, चंदौर, इटवा मोलनापुर, मझवारा, अमऊजासरपुर, मठिया बहादुरपुर, कटावां घाट व बलुआ निषाद बस्ती में आयोजित चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनकर उसका निस्तारण कराया। उन्होंने पार्टी का सदस्य भी बनाया।
इस मौके पर संतबख्श सिंह, प्रतिनिधि रणजीत कुमार, हर्ष महिला महाविद्यालय के प्रबंधक विकास शुक्ल, बबिता तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया सांसद सात कूरेभार व करौंदीकलां ब्लॉक गांवों में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।