फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी की आठ सीटों पर पिछली बार से कम मतदान, पहले चरण में 61 फीसदी वोटिंग; सबसे ज्यादा यहां पड़े वोट

Sat, 20 Apr 2024 01:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मतदान के पहले चरण में सहारनपुर में सबसे ज्यादा 66.65 प्रतिशत वोटिंग और रामपुर में सबसे कम 55.75 फीसदी मतदान हुआ। इन सीटों पर वर्ष 2019 के मुकाबले करीब 5.9 फीसदी कम वोट पड़े। 
विज्ञापन
पहले चरण में हुए मतदान की एक तुलना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को 60.59 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा 66.65 प्रतिशत मतदान सहारनपुर में हुआ, जबकि रामपुर 55.75 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे पीछे रहा। वर्ष 2019 के मुकाबले पहले चरण की इन सीटों पर करीब 5.9 फीसदी कम वोट पड़े हैं। अपेक्षाकृत कम मतदान की वजह से नतीजों को लेकर सियासी दलों की धुकधुकी भी बढ़ गई है। चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश के पहले चरण में 8 लोक सभा क्षेत्रों सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना सु, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मतदान प्रातः 7 बजे प्रारंभ हुआ और इसके समाप्त होने के समय सायं 6 बजे के बाद भी तमाम मतदेय स्थलों पर लाइनें लगी हुई थीं। देर रात मिले आंकड़ों के अनुसार, मतदान की परीक्षा में सहारनपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर और कैराना प्रथम श्रेणी में पास हुए। यहां मतदान का प्रतिशत 60 फीसदी से अधिक रहा। रामपुर, बिजनौर और नगीना में 60 फीसदी से कम मतदान हुआ। इसी के साथ ही आठ सीटों के लिए 80 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया।
 
19 अप्रैल को आठ सीटों पर कुल मतदान ( लगभग प्रतिशत में)
पीलीभीत 63.39
मुरादाबाद 60.05
रामपुर 55.75
सहारनपुर 66.65
कैराना 61.17
मुजफ्फरनगर 60.02
बिजनौर 58.21
नगीना 59.54
पहले चरण में औसत मतदान प्रतिशत 60.59 प्रतिशत
 
इन सीटों पर वर्ष 2019 का मतदान प्रतिशत प्रतिशत में
पीलीभीत 67.41
मुरादाबाद 65.46
रामपुर 63.19
सहारनपुर 70.87
कैराना 67.45
मुजफ्फरनगर 68.42
बिजनौर 66.22
नगीना सु 63.66

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें