फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी खबर: तीन लाख लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के बनने पर तीस जून तक रोक, सभी अपॉइंटमेंट निरस्त

Thu, 27 May 2021 02:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए 30 जून तक इंतजार करना पड़ेगा। परिवहन विभाग ने तब तक के लिए लाइसेंस बनने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन विभाग ने तीन लाख लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के बनने पर 30 जून तक पाबंदी लगा दी है। लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदक 30 जून के बाद आवेदन करके टाइम स्लॉट का अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। परिवहन विभाग ने अप्रैल से लेकर अब तक जितने भी टाइम स्लॉट के अपॉइंटमेंट जारी किए थे उन सभी को निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित नवीनीकरण डुप्लीकेट सहित अन्य कार्य 15 जून तक बंद रहेंगे।

विज्ञापन


इस संबंध में परिवहन विभाग के आयुक्त धीरज साहू ने प्रदेश भर के संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) को सर्कुलर भेजकर के आदेश दिए।

इस आदेश के बाद सारथी पर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन को ब्लॉक कर दिया गया है। परिवहन विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया जिन आवेदकों के अप्रैल से लेकर मई तक के टाइम स्लॉट अपॉइंटमेंट को निरस्त किया गया उनकी तादाद 3 लाख से अधिक होगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दोबारा अपॉइंटमेंट पर फीस नहीं देनी

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अखिलेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि जिन आवेदकों के लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के टाइम स्लॉट अपॉइंटमेंट को निरस्त किया गया है वह जब दोबारा अपॉइंटमेंट के लिए आवेदन करेंगे तो उनको फीस का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। ऐसे आवेदकों की पूर्व में जमा की गई फीस नए अपॉइंटमेंट में समायोजित होगी।

31 मई से बनेंगे परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस
परिवहन आयुक्त ने सभी संभागीय परिवहन अधिकारियों को आदेश दिया है कि आवेदकों के परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के बनाने की प्रक्रिया 31 मई से शुरू करें। पूर्व में जिन आवेदकों ने अप्रैल से लेकर मई तक परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के टाइम स्लॉट का जो अपॉइंटमेंट लिया था उसे रीशेड्यूल करके उनके मोबाइल पर मैसेज भेज दें। साथ ही, आवेदक भी एप्लीकेशन स्टेटस को देखने के बाद ही संभागीय परिवहन कार्यालय ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें