फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलडीए ने बढ़ाई प्रधानमंत्री आवासों की कीमत, अब देने होंगे 6.51 लाख रुपये

Thu, 04 Jun 2020 05:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एलडीए ने प्रधानमंत्री आवासों की कीमत बढ़ा दी है। अब आवेदक को आवास के लिए 4.50 लाख की जगह 6.51 लाख रुपये चुकाने पड़ेंगे। यानी आवेदक को अपनी जेब से 2.01 लाख रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे। इसके अलावा एक प्रतिशत जीएसटी व अन्य खर्च भी उठाना होगा। हालांकि, सरकार की तरफ से तय 2.50 लाख रुपये सब्सिडी मिलेगी।
विज्ञापन


एलडीए शारदानगर विस्तार और बसंतकुंज में करीब 4500 प्रधानमंत्री आवासों के लिए पंजीकरण जल्दी ही खोलने की तैयारी में है। ऐसे में इनकी प्रति यूनिट कीमत भी तय की गई है। एलडीए के अधिकारियों की दलील है कि इन आवासों के निर्माण पर लागत अधिक आई है।

केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए राज्य सरकार से अनुमति लेकर ही कीमत बढ़ाई गई है। यह कीमत भी आवासों के निर्माण की लागत के बराबर है। इसके अलावा कोई अन्य शुल्क नहीं जुड़े हैं। एलडीए के मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह का कहना है कि 4.50 लाख रुपये की कीमत योजना की लॉन्चिंग के समय थी। प्राइस इंडेक्स के मुताबिक यह कीमत बढ़नी प्रस्तावित थी। ऐसा नहीं किया जाता तो 13 हजार आवास बनाने में एलडीए पर करीब 260 करोड़ रुपये का बोझ आता।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पांच हजार रुपये में आवेदन

एलडीए ने प्रधानमंत्री आवास की कीमत बढ़ाने के बीच इतनी राहत दी है कि जून के अंतिम सप्ताह में शुरू हो रहे पंजीकरण के लिए आवेदन केवल 5000 रुपये में किया जा सकता है। इसके बाद लॉटरी में आवंटन के बाद ही पैसा जमा करना होगा। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। ऐसे में एलडीए आवेदन के लिए नहीं आना होगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें