इस्राइल जाकर अच्छे पैकेज पर नौकरी करने की आस में रविवार को राजकीय आईटीआई अलीगंज में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उमड़े। इन सभी ने टेस्ट दिया। इनमें से 3080 श्रमिकों का चयन किया गया। टेस्ट देने वाले अभ्यर्थियों ने बताया कि इस्राइल से आए अधिकारी कड़ा टेस्ट ले रहे हैं। मसलन किसी को बढ़ई का काम आता है तो उनके बताए मॉडल को तैयार करना होगा।