दक्षिण अफ्रीका की कंपनी डाटा वर्ल्ड इंडिया प्रा. लि. राजधानी के लिए स्मार्ट सिटी प्रपोजल (एससीपी) तैयार करेगी। हालांकि कंपनी के पास प्रपोजल तैयार करने में केवल 75 दिन बचे हैं। इसे 15 दिसंबर तक केंद्र सरकार को भेजना है।
कंसल्टेंट कंपनी तय करने का काम महीने की शुरुआत में ही हो जानी थी, लेकिन इसमें देरी के चलते करीब 25 दिन खराब हो चुके हैं। ऐसे में कंपनी को एससीपी बनाने के लिए जरूरी 100 दिन नहीं मिल पाएंगे।
कंसल्टेंट कंपनी तय करने काम को रीजनल सेंटर फॉर अर्बन एंड एनवायरमेंटल स्टडीज (आरसीयूईएस) और नगर विकास विभाग को पूरा करना था। अधिकारियों का कहना है कि इसका खामियाजा स्मार्ट सिटी की दौड़ में अंतिम 24 शहरों में जगह नहीं मिलने के रूप में भुगतना पड़ सकता है।
डाटा वर्ल्ड के पास भारत में काम करने का बहुत ज्यादा अनुभव भी नहीं रहै। मूलरूप से साउथ अफ्रीका की यह कंपनी ने इससे पहले जोहांसबर्ग, डरबन और बफलो सिटी में काम कर चुकी हैं।
भारत में कंपनी ने हाउस टैक्स के प्रबंधन में देहरादून और नागपुर नगर निगम के साथ काम किया है। विकास प्रबंधन, जीआईएस आधारित सेवाओं को प्रदान करने में कंपनी का अच्छा अनुभव है। जो स्मार्ट सिटी प्रपोजल बनाने में मददगार हो सकता है।