फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीराम की बहन ने मायावती पर साधा निशाना : बोलीं, जिसने कांशीराम को नहीं बख्शा, वह गरीबों का क्या भला करेगी

Fri, 26 Nov 2021 01:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

संविधान दिवस समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचीं बसपा संस्थापक कांशीराम की बहन स्वर्ण कौर ने कहा कि जिस मायावती ने कांशीराम जैसे व्यक्ति को नहीं बख्शा, वह गरीबों का भला कैसे करेगी।
 
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा संस्थापक कांशीराम की बहन स्वर्ण कौर ने मायावती पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिस मायावती ने कांशीराम जैसे व्यक्ति को नहीं बख्शा, वह गरीबों का भला कैसे करेगी। कौर संविधान दिवस समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंची हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांशीराम को बसपा प्रमुख मायावती वैसे तो अपना गुरु बतातीं थी, पर उनके साथ ठीक नहीं किया। उन पर जुल्म किया। दूसरे पर आरोप लगाने वाली मायावती ने अपने भाई, भतीजे को पार्टी में बड़े पदों पर आसीन कर दिया। 

उन्होंने कहा कि चुनाव में यदि मायावती के विरोध में प्रचार करना पड़ा तो वे करेंगी। उनके साथ आए कांशीराम के भतीजे लखवीर सिंह ने भी कहा कि मायावती ने जानबूझकर कांशीराम की प्रतिमाओं के साथ अपनी भी प्रतिमाएं लगवाईं हैं। उन्हें पता है कि कांशीराम की प्रतिमाएं तो लोग लगवाते ही रहेंगे, पर उनकी प्रतिमा कोई नहीं लगाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें