फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

932 पदों पर जल्द भर्तियां करेगा डाक विभाग

Fri, 13 Mar 2015 08:41 AM IST
निशांत कुमार यादव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र डाक परिमंडल में अगले तीन महीने के दौरान विभिन्न श्रेणी के 932 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इनमें पोस्टमैन के 602, मेल गार्ड के 20 और एमटीएस के 310 पद होंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा एक जून 2014 को हुई डाक सहायक/छंटाई सहायक की जिस भर्ती परीक्षा को धांधली के कारण निरस्त किया गया था, वह भी जल्द घोषित होगी।

परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी होगा। यह जानकारी चीफ पोस्ट मास्टर जनरल सरिता सिंह (सीपीएमजी) ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने यह भी बताया कि 2011 से 2014 तक फर्जी मार्क्सशीट से भर्ती हुए 26 ग्रामीण डाक सेवकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। इस तरह की धांधली को पकड़ने के लिए सीबीआई जांच की मांग की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कोर बैंकिंग सोल्यूशन (सीबीएस) से यूपी के 72 में से 68 प्रधान डाकघरों और 2368 में से 229 उप डाकघरों को जोड़ा गया है। अगले चार महीने में 870 डाकघरों को सीबीएस से जोड़ने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अत्याधुनिक होंगे डाकघर

उप्र परिमंडल में 88 डाकघरों को एटीएम लगाने के लिए चुना गया है। लखनऊ जीपीओ और वाराणसी कैंट के जीपीओ में यह सेवा शुरू हो चुकी है।

31 मार्च से पहले आगरा फोर्ट, आगरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, वाराणसी, बरेली, मेरठ कैंट, गोरखपुर, कानपुर, गाजियाबाद व लखनऊ चौक के डाकघरों में एटीएम से लेनदेन शुरू हो जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों के डाकघर भी आधुनिक होंगे। आरआईसीटी प्रोजेक्ट के तहत यूपी के सभी शाखा डाकघरों को पूरी तरह कम्पयूटरीकृत किया जाएगा। शाखा डाकपालों के बेहतर प्रशिक्षण के बाद उन्हें हैंड हेल्ड मशीन दी जाएगी।

स्मार्ट फोन 1200 रुपये में
डाक विभाग ने व्हॉट्स एप जैसी सुविधा के लिए अपना पेंटा मॉडल- 100 फोन की बिक्री शुरू की है। यह फोन पांच प्रतिशत वैट के साथ 1200 रुपये में उपलब्ध है।

आइडिया से आइडिया बात करने पर 1200 मिनट का मुफ्त टाकटाइम भी मिलेगा। लखनऊ में हजरतगंज जीपीओ, चौक जीपीओ, आलमबाग, मोहनलालगंज और मलिहाबाद उपडाकघरों में इसकी बिक्री हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें