फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर का ताला तोड़कर तीन लाख के जेवर व नकदी चोरी

Mon, 29 Dec 2025 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा इलाके के दौलतखेड़ा गांव में चोर मकान का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये के जेवरात व 80 हजार नकदी उठा ले गए। पीड़ित ने शनिवार शाम चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जेहटा माल रोड स्थित दौलतखेड़ा गांव निवासी सुनील कुमार के अनुसार वह 14 दिसंबर की शाम परिवार के साथ राजस्थान में बालाजी दर्शन के लिए गए थे। इसी दौरान चोरों ने मकान में घुसकर अलमारी व बक्सों में रखे सोने-चांदी के करीब तीन लाख के गहने और 80 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इंस्पेक्टर अभिनव कुमार वर्मा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें