फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कांग्रेस की सबसे बड़ी बैठक

Wed, 22 Jan 2014 02:39 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नए रूप में अवतरित हुए राहुल गांधी की तेजी यूपी में भी दिखने लगी है। यूपी में प्रदेश कांग्रेस की नवगठित चुनाव समिति की पहली बैठक हो रही हैं।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हो रही इस बैठक में लोकसभा प्रत्याशियों के चयन पर चर्चा हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की यह हाईप्रोफाइल बैठक दोपहर एक बजे कांग्रेस मुख्यालय पर शुरू हुई।

चुनाव में टिकट की चाहत रखने वाले नेताओं व उनके समर्थकों ने चुनाव समिति के सदस्यों से गुपचुप संपर्क करना भी शुरू कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया को-ऑर्डिनेटर अशोक सिंह ने बताया कि जिलों से लोकसभा सीटों के तीन-तीन नामों का पैनल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश की चुनाव समिति इन्हीं पैनलों पर विचार-विमर्श के बाद अपनी मुहर लगाती है।

इसके बाद नामों की सूची ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय चुनाव समिति के सामने रखा जाता है। वहां से टिकट फाइनल किए जाते हैं।

प्रदेश चुनाव समिति में कई सांसदों को भी जगह मिली है। इनमें वे लोग भी शामिल हैं जो खुद भी टिकट के दावेदार हैं। ऐसे में वे अपने ही टिकट के लिए खुद ही चुनाव समिति में चर्चा करेंगे।

ये हैं मीटिंग में
बैठक में मधुसूदन मिस्त्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री के अलावा प्रदीप माथुर, बेनी प्रसाद वर्मा, जितिन प्रसाद, पीएल पुनिया, राज बब्बर, जगदंबिका पाल, बेगम नूर बानो, रीता बहुगुणा जोशी, प्रमोद तिवारी, अनुसुइया शर्मा, कमला साहनी, नसीब पठान, मीरा सिंह, प्रहलाद द्विवेदी, अंकित परिहार, कनिष्क पांडेय मौजूद हैं।
विज्ञापन


चुनाव समिति में राहुल गांधी, श्रीप्रकाश जायसवाल, सलमान खुर्शीद, बेनी प्रसाद वर्मा, जितिन प्रसाद, पीएन पुनिया, जगदंबिका पाल, आरपीएन सिंह, प्रदीप जैन आदित्य, राज बब्बर आदि शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें