फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heat Wave In Lucknow: गर्मी का सितम जारी, पारा 44 डिग्री, 11 से 13 जून के बीच फुहार के आसार

Fri, 10 Jun 2022 01:47 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

वरिष्ठ भू वैज्ञानिक डॉ. सीएम नौटियाल के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। अगले कुछ दिन दक्षिणी उत्तर प्रदेश में गर्म हवा चलेगी। 11 से 13 जून के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की फुहारें राहत देंगी।
विज्ञापन
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं, वहीं पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को दिन के पारे ने करीब डेढ़ डिग्री की छलांग लगाई और 44 डिग्री पर जा पहुंचा।

विज्ञापन

यह सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक रहा। एक दिन पहले की तुलना में इसमें करीब 1.4 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। इसी तरह रात का पारा 28.1 डिग्री रहा, जो बुधवार के 30.4 के मुकाबले 2.3 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी तापमान इसी के करीब रहने के आसार हैं।

वरिष्ठ भू वैज्ञानिक डॉ. सीएम नौटियाल के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। अगले कुछ दिन दक्षिणी उत्तर प्रदेश में गर्म हवा चलेगी। 11 से 13 जून के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की फुहारें राहत देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें