फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में गार्ड ले रहा मरीजों के कोरोना सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों का कोरोना सैंपल गार्ड ले रहे हैं। शनिवार को सोशल मीडिया पर इसकी फोटो वायरल हुई। अफसरों का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी 56 बेड की है। यहां भर्ती होने वाले मरीज का पहले कोरोना सैंपल लिया जाता है।
रिपोर्ट आने के बाद ही मरीज को वार्ड में शिफ्ट किया जाता है। शनिवार दोपहर इमरजेंसी में भर्ती हुए नए मरीजों का नमूना लेते हुए गार्ड की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
इसके बाद हड़कंप मच गया। पर अफसरों की इसकी भनक तक नहीं लगी। सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि सैंपल लेने का काम स्टाफ नर्स या लैब टेक्नीशियन की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गार्ड के जरिए नमूना लिए जाने की जानकारी नहीं है, अगर ऐसा हुआ है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें