फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: पीजीआई के माइक्रोबायोलॉजी के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. टी एन ढोल की कोरोना से मौत

Wed, 23 Sep 2020 11:07 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डॉ. टी एन ढोल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

संजय गांधी पीजीआई के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. टी एन ढोल (67) की कोरोना से मौत हो गई। वह देश के प्रसिद्ध वायरोलॉजिस्ट थे। चिकित्सा संस्थानों में माइक्रोबायोलॉजी को स्वतंत्र विभाग के रूप में स्थापित करने का श्रेय डॉ. ढोल को जाता है।

विज्ञापन


डॉ. ढोल ने मंगलवार देर रात पीजीआई के राजधानी कोविड अस्पताल में अंतिम सांस ली। डॉ.  टी एन ढोल 4 सितंबर को वायरस की चपेट में आ गए थे। बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया।

जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वह कोविड अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हुए। तमाम प्रयास के बाद भी फेफड़े का संक्रमण नहीं रुका। निमोनिया के साथ लंग में सिकुड़न बढ़ जाने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। एसजीपीजीआई की पूरी टीम उनकी निगरानी में लगी रही लेकिन उनकी जान बचाने में सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


डॉ. ढोल पीजीआई एचआरएफ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। माइक्रोबायोलॉजी विभाग का अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने प्रदेश में वायरस की जांच के लिए अलग से इंस्टिट्यूट बनाने का भी प्रस्ताव तैयार किया था। हालांकि, यह प्रोजेक्ट परवान नहीं चढ़ पाया। वायरस के विभिन्न पहलुओं की खोज के लिए उन्हें भारत ही नहीं दुनिया भर में पहचान मिली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें