फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़-भाड़ वाले इलाके में बने रेस्टोरेंट में लगी आग, दूसरी मंजिल पर चल रहीं कक्षाएं रद्द

Mon, 18 Mar 2019 02:06 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में सोमवार दोपहर गोमतीनागर थाना क्षेत्र के पत्रकारपुरम इलाके में बने स्पाइस केव्स रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप मच गया। दो मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रेस्टोरेंट और दूसरी मंजिल पर इंस्टीट्यूट चलता है। भीड़-भाड़ वाले इलाके में बने रेस्टोरेंट में आग लगने से तुरंत अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका। आग लगने से  इलाके में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जानकारी के मुताबिक बिना एनओसी के रेस्टोरेंट चल रहा था। दूसरी मंजिल पर चल रहे इंस्टीट्यूट की कक्षाएं कैसिंल कर दी गईं हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें