फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती के बाद अखिलेश ने भी घेरा, किसी तरह का भ्रम न फैलाए कांग्रेस

Mon, 18 Mar 2019 01:55 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि उत्तर प्रदेश में एसपी बीएसपी और आरएलडी का गठबंधन भाजपा को हराने के लिए सक्षम है। कांग्रेस पाटी किसी तरह का कन्फ्यूजन न पैदा करे।  
विज्ञापन

 

इससे पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर हमला बोला था। मायावती ने कहा था कि कांग्रेस भ्रम न फैलाएं। हमारा कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं है। हम बीजेपी से लड़ने में सक्षम हैं। मायावती ने कहा कि कांग्रेस सात सीटों के छोड़ने का भ्रम न फैलाए, साथ ही कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस के फैलाए भ्रम में न आएं। मायावती ने नसीहत दी कि कांग्रेस 80 सीटों पर चुनाव लड़े। 

मायावती ने लिखा कि बीएसपी एक बार फिर साफ तौर पर स्पष्ट कर देना चाहती है कि उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में कांग्रेस पार्टी से हमारा कोई भी किसी भी प्रकार का तालमेल व गठबंधन आदि बिल्कुल भी नहीं है। हमारे लोग कांग्रेस पार्टी द्वारा आए दिन फैलाये जा रहे किस्म-किस्म के भ्रम में कतई ना आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें