फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का सवाल - पुरानी पेंशन के लिए अपने शासनकाल में क्यों खामोश रहे अखिलेश

Sat, 22 Jan 2022 03:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा द्वारा सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन देने का वादा करने को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मचारियों को गुमराह करने वाली चाल बताया। कहा कि अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में इस पर कोई निर्णय क्यों नहीं लिया?
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के सपा के चुनावी वादे पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि यह ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ वाली कहावत चरितार्थ करती है। उन्होंने कहा कि यूपी में नई पेंशन स्कीम को मुलायम सिंह के नेतृत्व में सपा सरकार ने ही लागू किया था। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जनता ने सपा को 2012 से 2017 तक राज करने का मौका दिया था, तब तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव क्यों इस मुद्दे पर खामोश रहे।

विज्ञापन


उन्होंने जारी बयान में कहा कि झूठे वादों से गुमराह करने की सपा की चाल को शिक्षक और कर्मचारी बखूबी समझ रहे हैं। कहा, सपा सुप्रीमो को शिक्षकों व कर्मचारियों को यह भी बताना चाहिए कि अपने पांच साल के कार्यकाल में उन्होंने योजना में सरकार का दस हजार करोड़ रुपये का अंशदान क्यों जमा नहीं किया था।

योगी सरकार के आने के बाद सपा सरकार के कार्यकाल का बकाया अंशदान भी भाजपा सरकार ने जमा कराया। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी दल वादों का सब्जबाग दिखाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें