लखनऊ विकास प्राधिकरण के पूर्व सचिव डॉ. रामविलास यादव पर आय से 547 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज है। आईएएस अधिकारी के खिलाफ गुडंबा के गायत्रीपुरम निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट हेमंत कुमार मिश्रा ने उत्तराखंड शासन से शिकायत की थी।
आईएएस अधिकारी डॉ. रामविलास यादव के लखनऊ स्थित आवास व स्कूल समेत पांच ठिकानों पर उत्तराखंड की विजिलेंस टीम ने शनिवार को छापा मारा था। टीम को करोड़ों रुपये की अवैध संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। वर्तमान में उत्तराखंड में तैनात यादव सहित पूरे परिवार के नाम से खुले बैंक खातों की भी डिटेल खंगाली जा रही है। बैंक बंद होने के कारण सोमवार को ही पूरी डिटेल मिल पाएगी। पूरी टीम अभी लखनऊ में ही डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन
लखनऊ विकास प्राधिकरण के पूर्व सचिव डॉ. रामविलास यादव पर आय से 547 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज है। आईएएस अधिकारी के खिलाफ गुडंबा के गायत्रीपुरम निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट हेमंत कुमार मिश्रा ने उत्तराखंड शासन से शिकायत की थी। विजिलेंस टीम शनिवार की सुबह से ही यादव के पुरनिया स्थित आवास व कुर्सी रोड स्थित जनता कॉलेज में छापे की कार्रवाई शुरू कर दी थी। दोनों स्थानों पर करीब सात घंटे कार्रवाई चली।
विजिलेंस टीम के एक अधिकारी के मुताबिक कई संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। लैपटॉप में कई डाटा मिला जिनके बारे में परिवार के सदस्यों ने पूरी जानकारी नहीं दी। इन सबकी पड़ताल कराई जाएगी। पुरनिया स्थित बंगले के सामने ही यादव की पार्किंग थी। इसमें चार गाड़ियां खड़ी मिली थीं। इनमें एक गाड़ी पर उत्तर प्रदेश शासन भी लिखा था। इन गाड़ियों का ब्योरा भी लिया गया।
विज्ञापन
घर से किसी चीज को नहीं किया गया जब्त
एसपी विजिलेंस रेनू लोहानी ने बताया कि छापे की कार्रवाई पूरी हो गई है। उनके घर से किसी चीज को जब्त नहीं किया गया है। आगे की कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि जांच में तथ्य सामने आने पर इस बारे में निर्णय लिया जाएगा।