फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरनगर: 165 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, विरोध करने आए लोगों को खदेड़ा, बिजली काटी तब निकले लोग

Sat, 15 Jun 2024 12:35 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ के अकबरनगर में एलडीए की अवैध निर्माणों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को विरोध का भी सामना करना पड़ा जिस पर उन्हें बल प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ अकबरनगर प्रथम में कार्रवाई के दूसरे दिन एलडीए व जिला प्रशासन की टीम ने 165 अवैध निर्माण जमींदोज किए और शनिवार सुबह फिर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई। इस दौरान कुछ लोग विरोध करने आए तो उन्हें सुरक्षा बलों ने खदेड़ दिया। उधर, शुक्रवार को भी लोग यहां से विस्थापित होते रहे। इन्हें बसंत कुंज योजना के प्रधानमंत्री आवास में शिफ्ट कराया जा रहा है।

विज्ञापन


अकबर नगर प्रथम व द्वितीय में अब तक कुल 614 अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा चुके हैं। इस अभियान में 15 पोकलेन मशीन, 12 जेसीबी और 15 वाटर टैंक लगाए गए हैं। सुबह सात से दोपहर दो बजे तक और फिर तीन बजे से रात आठ बजे तक कार्रवाई चल रही है।

ये भी पढ़ें - हार पर रार: ये हैं भाजपा की शिकस्त के 'विलेन'... कई सीटों के नतीजे चिंता का सबब; नहीं मिला इस समाज का वोट!
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - झुलस रहा यूपी... भीषण गर्मी और लू से 26 की मौत, आज भी प्रचंड गर्मी की चेतावनी; जानें कब से मिलेगी राहत
विज्ञापन


शुक्रवार को अकबरनगर के 79 आवंटियों को प्रधानमंत्री आवास का कब्जा दिया गया। एलडीए के संयुक्त सचिव एसपी सिंह ने बताया कि अब तक 971 आवंटियों को कब्जा दिया जा चुका है। इसके अलावा 1800 अध्यासियों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए गए हैं और सभी लोगों को आवंटन पत्र दिया जा चुका है। शुक्रवार को 42 लोडर वाहनों से लोगों का सामान लादकर आवंटित आवास तक पहुंचाया गया।

बिजली कटी, तब खाली किया मकान
अकबरनगर प्रथम में कुछ लोग मकान नहीं खाली कर रहे थे। प्रशासन के कई बार कहने पर भी इन्होंने सामान नहीं निकाला तो इनके मकानों की बिजली काट दी गई। बिजली-पानी की आपूर्ति बंद होने पर सभी मकान खाली करने लगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें